Boondi Raita Recipe in Hindi: हमारे यहां कई प्रकार के रायते बनाये जाते हैं जैसे कि ककड़ी का रायता, पुदीना रायता, लौकी का रायता और प्याज टमाटर रायता आदि। लेकिन आज मैं आपके लिए बूंदी का स्वादिष्ट रायता लेकर आया हूं। जिसे बहुत ही आसानी और कम समय में तैयार किया जा सकता है।
इस बूंदी का रायता बनाने में जो भी सामग्रियों की आवश्कता पड़ेगी वो अक्सर सभी के यहां किचिन में आसानी से मिल जाती हैं। इस रेसिपी को सभी लोग खाना पसंद करते हैं चाहें बच्चें हो या बड़े।
इसे अक्सर पराठें, पुलाव और सब्जी के सर्व किया जाता है। यह हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए बिना किसी देरी के बूंदी का रायता | Boondi Raita Recipe in Hindi बनाना शुरु करते हैं।
इसे भी पढ़े- बूंदी के रायते को अंडा बिरयानी के साथ सर्व करें। जानिए अंडा बिरयानी कैसे बनाते हैं?
Table of Contents
📝 रायता बनाने के लिए सामग्री | Boondi Raita Recipe in Hindi
बूंदी का रायता बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्रियों की आवश्कता पड़ेगी। इस रेसिपी को बनाने से पहले आप सभी सामग्रियों को पर्याप्त मात्रा में एकत्रित कर लें ताकि आपको बूंदी का रायता | Boondi Raita Recipe in Hindi बनाते समय किसी भी चीज की कमी महसूस न हो।
Ingredients | Quantity |
मसाला बूंदी | 1 कप |
दही | 1 Kg |
हरी मिर्च | 1 से 2 |
साबुत धनिया | 1 tsp |
जीरा | 2 tsp |
सौंफ | 1/2 tsp |
हींग | 1/4 tsp |
काली मिर्च | 1/2 tsp |
अजवाइन | 1/8 tsp |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1/4 tsp |
चाट मसाला | 1 tsp |
चीनी | 1 tbsp |
काला नमक | 1/2 tsp |
पुदिना पत्ती | 1 tsp |
हरी धनिया पत्ती | 1 से 2 tbsp |
नमक | स्वादानुसार |
🧑🍳 रायता बनाने की विधि हिंदी में | Boondi Raita Recipe in Hindi
हमारे यहां कई प्रकार के रायते बनाये जाते हैं लेकिन आज मैं आपको बूंदी का रायता | Boondi Raita Recipe in Hindi बनाना बताऊंगा। तो चलिए बिना किसी देरी के बूंदी का रायता बनाना शुरु करते हैं।
Step 1: सबसे पहले 1 कप मसाला बूंदी को एक कटोरे में हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें ताकि बूंदी अच्छे से फूल जाये।

Step 2: पैन में 1 tsp साबुत धनिया, ½ tsp सौंफ, ½ tsp काली मिर्च, 2 tsp जीरा और ¼ tsp हींग को डालकर लो फ्लेम पर भून लें।

Step 3: जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें इसमें हम ⅛ tsp अजवाइन मिला देगें।

Step 4: अब सभी सामग्रियों को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें।

Step 5: इसके बाद 1 kg दही में थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह से फेट लें।

Step 6: अब बूंदी को पानी से निचोड़कर दही में मिलाएं।

Step 7: दही में ½ tsp रायता मसाला, ½ चाट मसाला, 1 tsp पुदीना पत्ती, ½ tsp काला नमक, 1 tbsp चीनी, ¼ tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब आपका स्वादिष्ट बूंदी का रायता | Boondi Raita Recipe in Hindi बनकर तैयार है।

इसे आप रोटी, पुलाव और बिरयानी आदि के साथ सर्व कर सकते हैं।
🔑 जरूरी सुझाव – Tips & Tricks
- बूंदी का रायता बनाने के लिए मसाला बूंदी का इस्तेमाल करें। जिससे रायते का स्वाद अलग ही आता है।
- दही में अपने हिसाब से कम या ज्यादा पानी का उपयोग कर सकते हैं।
- ठंडे पानी का उपयोग रायता बनाते समय जरुर करें जिससे रायता खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
- रायता मसाला तैयार करते समय गैस का फ्लेम लो रखें ताकि सामग्रियां जले नहीं।
🌟 निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमनें देखा कि कैसे आप अपने घर पर आसानी से हलवाई की तरह बूंदी का रायता | Boondi Raita Recipe in Hindi बना सकते हैं। रायता हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस बूंदी के रायते को एक बार जरुर Try करें।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहें!
❓FAQ
Q. रायता का दूसरा नाम क्या है?
रायता को हम कभी-कभी केवल दही, या “खट्टा दूध” भी कहते हैं, इसे भारत में काफी पसंद किया जाता है।
Q. रायता को फ्रिज में कब तक रख सकते हैं?
रायते को रेफ्रिजरेटर में लगभग 3 दिनों तक रख सकते हैं।
Q. रायता खाने के क्या फायदे हैं?
बूंदी का रायता खाने से काफी फायदे मिलते हैं। जैसे कि- यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में मदद करता है, रायता कब्ज में फायदेमंद होता है, यह हमारे शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त और डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है।
Q. रायता कब खाना चाहिए?
रायते को हमेशा भोजन से पहले या बाद में खाना चाहिए। जिससे यह भोजन को पचाने में सहायता करे।
Q. रायता बिरयानी के साथ क्यों खाते हैं?
रायता हमारे पाचन क्रिया में काफी मदद करता है और इसे आमतौर पर बिरयानी या पुलाव के साथ परोसा जाता है ।
Recipe Video-
Best Summer Drink 🍷🍷